Hard Disk क्या है? Define 4 Type Hard Disk कौन सी है?

0
1664
Hard Disk

Hard Disk क्या है और इसकी आवश्यकता क्यों है? हम सभी कम्प्युटर का प्रयोग करते है, और हम अपनी सारी जानकारी को कंप्यूटर में ही स्टोर करते है, लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है की यह सारी जानकारी कंप्यूटर में कहाँ स्टोर होती है। इसका सीधा जवाब है कंप्यूटर में लगी Hard Disk, इसलिए आज Hard Disk क्या है? इस विषय पर जानकारी प्राप्त करेंगे। 

Hard Disk वो Device है, जिसमे कंप्यूटर की सारा डाटा स्टोर होता है। अगर इसे साधारण भाषा में समझे तो यह हमारे घर में मौजूद एक Store Room की तरह है, जहाँ हम अपना सारा सामान रखते है। उसी प्रकार कंप्यूटर को भी डॉकयुमेंट, फोटो, विडियो, सॉफ्टवेयर आदि रखने के लिए जगह की आवश्यकता होती है, जो उसे Hard Disk प्रोवाइड करती है। 

कंप्यूटर के अंदर स्टोर सभी डिजिटल सामग्री जैसे :- Document, Image, Videos, Software, Operating system, Language Program को प्रोसेस करने के लिए Computer को दो तरह के Storage Device होते है। पहला Hard Disk और दूसरा Secondary Memory Device होता है, जहाँ यह डाटा स्टोर होता है।
 
Hard Disk कंप्यूटर का एक महत्वपूर्ण Device है, इसलिए कुछ ऐसे प्रश्न है जैसे Hard Disk क्या है, इसकी आवश्यकता क्यों होती है, हार्ड डिस्क कितने प्रकार की होती है, Hard Disk की स्पीड को किस्मे मापते है, फ्लॉपी डिस्क क्या है? आज इन सब का उत्तर जानने का प्रयास करेंगे।

हार्ड डिस्क क्या है? What is Hard Disk in Hindi?

हार्ड डिस्क एक Non-Volatile Device है, जो किसी भी प्रकार के डाटा को लंबे समय तक सुरक्षित स्टोर करके रखता है। यानिकि कंप्यूटर की पावर ऑफ हो जाने के बाद भी डाटा सुरक्षित रहता है। 

Hard Disk को Hard Disk Drive (HDD) भी कहा जाता है, जिसका मुख्य काम Computer के Data को स्थायी रूप से Store करना तथा पुनः मांगे जाने पर प्रदान करना है।

Hard Disk को कंप्यूटर का सेकेंडरी स्टोरेज डिवाइस भी कहते है, यह कंप्यूटर केस के अंदर मौजूद होती है, जिसे Data Cables (PATA, SCSI, SATA) का प्रयोग करके Computer के Motherboard से जोड़ा जाता है।

Hard Disk का निर्माण कब हुआ था?

पहली Hard Disk का निर्माण 1956 में IBM Company के द्वारा किया गया था, जिसकी स्टोरेज क्षमता केवल 5 MB की थी और इसका वजन करीब 250 KG था। RAMAC (Random Access Method of Accounting and Control) दुनिया की पहली Hard Disk थी। 

हार्ड डिस्क की गति किस्मे मापी जाती है?  

Hard Disk में एक Magnetic Storage का उपयोग किया जाता है, जिसे Electro-Mechanical Data Storage Device भी कहते है। इसका उपयोग डिजिटल जानकारी को स्टोर करने के लिए किया जाता है, यह Hard Disk में एक गोलाकार डिस्क के रूप में लगी होती है, जिसमें  Digital डाटा को Save किया जाता है, यह डिस्क बहुत तेजी से घूमती है।

Hard Diskहार्ड डिस्क के घूमने की स्पीड को RPM (Revolutions Per Minute) में मापा जाता है, जितना ज्यादा RPM होगा उतना ज्यादा डाटा ही Read और Write किया जा सकेगा। अधिकतर Hard Disk 5400 RPM से लेकर 7200 RPM तक की गति से घूमती है।

फ्लॉपी डिस्क क्या है? What is a Floppy Disk in Hindi? 

Hard Disk के प्रयोग होने से पहले कंप्यूटर में डिजिटल जानकरी को स्टोर करने के लिए Floppy Disk का प्रयोग किया जाता था। यह भी एक मैगनेटिक डिस्क होती है, जिसकी डाटा स्टोरेज Capacity सिर्फ 3.14 MB तक ही थी, लेकिन इसके विपरीत Hard Disk में कई Terabytes Data को स्टोर करने की Capacity होती है। 

हार्ड डिस्क कितने प्रकार की होती है? How many types of hard disk in Hindi?

मुख्यत Hard Disk चार प्रकार की होती है:-

  1. PATA (Parallel Advanced Technology Attachment)
  2. SATA (Serial Advanced Technology Attachment)
  3. SCSI (Small Computer System Interface)
  4. SSD (Solid State Drives)

अब इन्हे विस्तार से समझते है –

आप हमारे इन आर्टिकल्स को भी देख सकते है

PATA (Parallel Advanced Technology Attachment) 

यह सबसे पुरानी Hard Disk है। इसका प्रयोग सर्वप्रथम 1986 में किया गया था। PATA Hard Disk को कंप्यूटर से जुड़ने के लिए ATA Interface Standard का प्रयोग किया जाता है, इसे पहले Integrated Drive Electronics (IDE) के रूप में संदर्भित किया गया था। यह एक मध्यम गति की Hard Disk है, इसका Data Transfer Rate 133MB/s तक का हैै, यह Magnetism के इस्तेमाल से Data को Store करती है।

SATA (Serial Advanced Technology Attachment) 

आज के आधुनिक कंप्यूटर और लैपटॉप में अधिकतर इसी प्रकार की Hard Disk का प्रयोग किया जाता है। क्योकि SATA Hard Disk का Data Transfer Rate एक PATA Drive के मुकाबले अधिक होता है। इसकी अधिकतम गति 150MB/s से 600MB/s तक हो सकती है। SATA Cables एक PATA Cables के मुकाबले काफी पतली, लचीली और बेहतर होती है, यह कई मायनों में पुरानी Hard Disk Drive से काफी बेहतर होती है।

SCSI (Small Computer System Interface) 

इस प्रकार की Hard Disk को कंप्यूटर से जुड़ने के लिए एक छोटे कंप्यूटर सिस्टम इंटरफेस का इस्तेमाल किया जाता है। यह पुरानी IDE Hard Drive के काफी समानांतर होती है। SCSI Hard Disk के नये संस्करण (16-bit ultra – 640) को 12 Meter की लंबाई वाले Cable से एक साथ 16 Device को कनेक्ट कर सकते है, इसकी Data Transfer Speed 640 mbps तक होती है।

SSD (Solid State Drives) 

ये आज की सबसे आधुनिक और लेटेस्ट ड्राइव है, जो बाकी सभी Hard Disk Drive के मुकाबले काफी बेहतर और तेज है। SSD में डाटा को स्टोर करने के लिए Flash Memory Technology का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी डाटा को एक्सेस करने की स्पीड काफी तेज होती है, इसकी कीमत एक HDD Drive के मुकाबले काफी अधिक होती है।

हार्ड डिस्क में कौन-कौन से पार्ट्स होते हैं? What are the parts of a hard disk?

Hard Disk के कुछ प्रमुख घटक (components) और उनके कार्यो के बारे में नीचे बताया गया है।

Magnetic Platters: यह Hard Disk का एक महत्वपूर्ण भाग है, जिसमे सभी Digital Information को Magnetic Form में स्टोर किया जाता है। इसमे सारा डाटा, बाइनरी फॉर्म (0 से 1) के रूप में Save रहता है।

Read/Write Head: यह एक छोटा सा चुम्बक होता है, जो रिड राइट आर्म के आगे लगा हुआ होता है। यह प्लेटर के उप्पर दाएं से बाएं और खिसकता है, और सभी सूचनाओं को रिकॉर्ड तथा स्टोर करने का काम करता है।

आप हमारे इन आर्टिकल्स को भी देख सकते है 

Actuator: इस डिवाइस की मदद से Read-Write Arm घूमता है।

Read-Write Arm:  रीड राइट आर्म, हेड का पिछला हिस्सा होता है, तथा यह दोनों आपस मे जुड़े हुवे होते है।

Spindle: यह एक प्रकार की मोटर होती है, जो प्लेटर के बीच में मौजूद रहती है, इसकी मदद से ही Platters घूमते है।

Circuit Board: यह प्लेटर में डाटा के प्रभाव को नियंत्रित करता है।

Connector: यह सर्किट बोर्ड से रीड-राइट और प्लेटर तक डाटा को पहुँचाता है।

Logic Board: यह एक प्रकार की Chip होती है, जो HDD में Input और Output की सभी जानकारी को नियंत्रित करती है।

Hsa: यह रीड राइट आर्म का Parking Area होता है।

Hard Disk

हार्ड डिस्क कैसे काम करती है? How does hard disk work in Hindi?

Hard Disk को CPU के अंदर लगाया जाता है, Hard Disk के अंदर भी कई प्रकार के पार्ट्स होते हैं, जो Hard Disk को चलाने में उसकी मदद करते हैं। Hard Disk में डाटा को स्टोर करने के लिए Magnetic Storage का इस्तेमाल किया जाता है। 

Hard Disk में डाटा को स्टोर करने के लिए इसके अंदर एक या एक से अधिक गोल घूमने वाले Disk Platter लगे होते हैं। जो काफी पतले और Magnetic Materials से बने हुऐ होते हैं। इन सभी प्लेटर के अंदर कई सारे ट्रैक और सेक्टर को डिजाइन किया जाता हैं, जो स्पिंडल की मदद से घूमते हैं। 

जब प्लेटर घूमना शुरू करता है, तो Hard Disk में लगे हुऐ Read-Write-Arm ऊपर की ओर दाये से बाए ओर खिसकता है। इसका Main काम होता है, डाटा को पढ़ना और लिखना। प्लेटर जितनी तेज गति से घूमेगा डिस्क में उतनी ही तेज गति से डाटा स्टोर होगा। इसकी स्पीड को RPM (Revolution Per Minute) में मापा जाता हैं।

हार्ड डिस्क की आवश्यकता क्यों होती है? 

Hard Disk का मुख्य काम होता है, डाटा को स्टोर करके रखना। चाहे कम्प्युटर में लाइट हो या न हो इससे इसे कोई फर्क नहीं पड़ता, यह हमेशा के लिए उस डाटा को अपने पास स्टोर करके रखती है, इसलिए इसे Permanent Storage भी कहा जाता है। इसमें सभी तरह के डाटा को स्टोर किया जा सकता है। एक Hard Disk में कितना डाटा स्टोर हो सकता है, यह इस बात पर निर्भर करता है, की उस Hard Disk की स्टोरेज केपेसिटी कितनी है।

HDD और SSD में क्या अंतर है? What is the difference between HDD and SSD?

HDD और SSD के अंतर को हम इसप्रकार समझ सकते है-

Hard Disk

  • HDD (Hard Disk Drive) 

यह Magnetic Materials से बनी हुई होती है, इसके अंदर Mechanical Parts लगे हुऐ होते हैं। इनकी स्टोर करने की केपेसिटी काफी अधिक होती है। इसमें आप 1TB या उससे भी अधिक डाटा को स्टोर करके रख सकते हैं। ये सस्ते दामों में उपलब्ध हो जाती है, लेकिन इसमें Data को Access करने की स्पीड काफी कम होती है, और यह कम्प्युटर में प्रोसैस होने में भी समय लेती है।

  • SSD (Solid State Drive) 

इसमें डाटा को स्टोर करने के लिए IC (Integrated Circuit) का प्रयोग किया जाता है, यह HDD के मुक़ाबले काफी छोटी होती है। इसकी स्पीड भी काफी तेज होती है और यही इसकी सबसे बड़ी उपलब्धि है। यह बाजार में अलग-अलग स्टोरेज केपेसिटी के साथ मिल जाती है, लेकिन इसकी कीमत भी काफी ज्यादा होती है। इसका उपयोग Computer में करने से उसकी स्पीड बढ़ जाती है, और वह वो फास्ट Working करने लग जाता है। 

हार्ड डिस्क बनाने वाली 10 प्रमुख निर्माता कंपनिया कौन सी है? Which are the 10 major hard disk manufacturers? 

  1. Seagate Technology
  2. Western Digital
  3. Hitachi Global Storage (IBM)
  4. Toshiba
  5. Samsung Electronics
  6. Fujitsu
  7. EMC Corporation
  8. G-Technology
  9. Iomega
  10. Quantum

वैसे तो मार्किट में कई प्रकार की Hard Drive उपलब्ध होती है, जिनमे कभी-कभी चयन करना मुश्किल हो जाता है। इसके लिये प्रमुख निर्माता कंपनियों के नाम दिये गये है, जिनमे से आप कोई भी Choose कर सकते है, लेकिन यदि और मेरी राय लेना चाहते है, तो आपको Seagate (Maxtor) या Western Digital की Hard Drive खरीदने की सलाह दूंगा।

अंत में
 

इस पोस्ट के द्वारा आपको “Hard Disk क्या है, इसके प्रकार क्षमता और कार्य क्या है?” से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने की कोशिश की गई है, उम्मीद है यह जानकारी आपके लिये काफी उपयोगी सिद्ध होगी। 

अगर आपकी इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई कोई राय या सलाह हो तो हम उसका स्वागत करते है, आप कॉमेंट बॉक्स मे अपनी टिप्पणी दे सकते है। आपका धन्यवाद!

आप हमारे इन आर्टिकल्स को भी देख सकते है