मोबाइल फोन क्या है, जाने इसके 3 Important Works हिंदी में।

2
826
मोबाइल फोन क्या है

मोबाइल फोन क्या है, इससे फायदे और नुकसान क्या है? आज हमारे जीवन में mobile phone की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि यह हमारे पास ना हो, तो हमारे दैनिक कार्य में रुकावटे आने लगती है। वैसे देखने में तो यह छोटा सा यंत्र है, लेकिन इसकी मदद से हम अपने कार्यो को बड़ी ही आसानी से कर लेते है। आज हम इस आर्टिकल में mobile phone फ़ोन क्या है, इसके फायदे और नुकसान,  से सम्बंधित जानकारीया देने का प्रयास करेंगे।

Mobile Phone से हम एक साथ कई कामों को बड़ी आसानी कर लेते है, जैसे किसी से बात करना हो या टाइम को देखना हो, mobile को हम एक कैलकुलेटर की तरह से भी इस्तेमाल कर सकते हैं। Mobile से हम ऑफिस से सम्बन्धित सभी कार्य जैसे – SMS या ई-मेल भेजना या एक साथ कई लोगो से वीडियो ग्रुप मीटिंग करना आदि सभी कार्य बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं। 

इसके अलावा Bluetooth, गेमिंग, वीडियो रिकॉर्ड, ऑडियो रिकॉर्ड, MP3 Player, Radio, GPS इत्यादि सुविधाओं के साथ-साथ mobile phone का उपयोग तस्वीर खींचने में भी किया जाता है। Mobile Phone फ़ोन को Cell Phone, Cellular Phone या Wireless Phone भी कहाँ जाता है।

मोबाइल फोन क्या है हिंदी में? What is mobile phone in hindi?

मोबाइल फोन क्या है हिंदी में, मोबाइल (MOBILE ) फोन यानिकि (Modified Operation Byte Integration Limited Energy), जिसे हिंदी में दूरभाष यंत्र कहते है। Mobile Phone एक प्रकार का वायरलेस हैंडहेल्ड डिवाइस होता है, जो उपयोगकर्ताओं को कॉल करने और कॉल रिसीव करने, संदेश भेजने और संदेश प्राप्त करने जैसे कई सुविधाओं को प्रदान करता है। 

टेक्नोलॉजी के विकास ने mobile phone कई प्रकार की सुविधाओं से संपन्न कर दिया है। अब mobile phone में कई आधुनिक सुविधाये जैसे – वेब ब्राउज़र, गेम, कैमरा, वीडियो प्लेयर और यहां तक ​​कि रुट नेविगेशन सिस्टम भी mobile phone में उपलब्ध है।

पहले mobile phone से केवल call करना और call रिसीव करना यही कार्य कर सकते थे, लेकिन अब ग्लोबल सिस्टम फ़ॉर mobile communication (GSM) नेटवर्क का विकास होने से अब mobile phone Text संदेश भेजने और उन्हें प्राप्त करने में काफी सक्षम हो गए है। 

जैसे-जैसे mobile technology का विकास होता गया वैसे ही वे देखने में आकर्षक और कई सुविधाओं से संपन्न होते गये जैसे – मल्टीमीडिया मैसेजिंग सर्विस (MMS), जिसने यूजर्स को mobile phone के द्वारा फोटो भेजने और फोटो रिसीव करने की सुविधा को प्रदान किया। अब सभी mobile phone MMS सुविधाओं से संपन्न और सक्षम डिवाइस कैमरों से लैस है।

स्मार्टफोन क्या है? What is smartphone?

Smartphone क्या है, इसे ऐसे समझते है, smartphone वे mobile होते हैं जिनकी हार्डवेयर और कनेक्टिविटी क्षमता सामान्य mobile phone (कीपैड फोन) की तुलना में कई गुना अधिक होती है। यह एक प्रकार का mobile computing है। Smartphone में इस्तेमाल होने वाले अत्य आधुनिक हार्डवेयर, उसकी सॉफ्टवेयर क्षमता और ऑपरेटिंग सिस्टम इसे साधारण mobile phone से अलग बनाते है।

शुरुआत में keypad mobile phone लॉन्च किए गए थे। जिसकी मदद से हम केवल कॉलिंग, मैसेजिंग, कैलकुलेटर आदि की सुविधा का उपयोग कर सकते थे। लेकिन बदलती तकनीक के साथ, मल्टीमीडिया keypad phone विकसित किए गए ताकि उपयोगकर्ता कॉल करने के साथ-साथ गाने सुनना, मूवी देखना, वीडियो गेम खेलने आदि भी यूज़ कर सकें।

फिर PDA (पर्सनल डिजिटल असिस्टेंट) के साथ-साथ मीडिया प्लेयर, जीपीएस आदि फीचर्स भी उपलब्ध कराए गए। लेकिन वर्तमान समय में तकनीक में बदलाव के साथ इन पीडीए की जगह smartphone ने ले ली है। जिसमें टच स्क्रीन, वाईफाई, वेब ब्राउजिंग आदि फीचर्स शामिल होते हैं।

Smartphone आज कंप्यूटर के पूरक बनते जा रहे हैं। जिससे हर काम कंप्यूटर की जगह smartphone के जरिए हो रहा है। और आज व्यवसाय भी अपने उत्पादों को smartphone के अनुकूल ही बना रहे हैं। उम्मीद है आप समझ गये होंगे की smartphone क्या है?  

मोबाइल फ़ोन कैसे काम करता है? How does a mobile phone work?

Mobile Phone फ़ोन कैसे काम करता है इसे ऐसे समझते है, mobile phone एक two way radio होता है, जिसमे एक ट्रांसमीटर और दूसरा रिसीवर रेडियो होता है। जब आप किसी से बात करते है, तो यह आपकी आवाज़ को इलैक्ट्रिकल सिगनल्स में बदल देता है, वहां से इसे रेडियो वेव के रूप में नज़दीकी mobile tower को भेज देता है। वहां से उस mobile tower का नेटवर्क दूसरे mobile phone को रेडियो वेव भेजता है, जिसे वह mobile उन सिगनल्स को कन्वर्ट करके आवाज में बदल देता है।

इसे हम थोड़ा विस्तार से जान लेते हैं, की mobile phone कैसे काम करता है?

  • Radio Waves

Mobile Phone पर communication को करने के लिए रेडियो वेवस का इस्तेमाल किया जाता हैं। Mobile Phone हमारी आवाज को इलेक्ट्रिक रेडियो वेव और magnetic field के रूप में transmit करता है, जिसे electromagnetic field कहा जाता है। यह radio waves प्रकाश की गति से चलता है, और हर दिशा में फैल जाती है और mobile tower तक पहुंच जाती हैं।

  • Connectivity

Mobile Phone एक two way wireless communication डिवाइस होता है, यह सिग्नल को भेजता और रिसीव करता है। Mobile जितनी मात्रा में signal को रिसीव करता है, उसे signal strength कहा जाता है। इन signal की ताक़त mobile tower से दूरी पर निर्भर करती है, क्योकि दुरी अधिक होने से सिग्नल कम हो जाते है।

mobile phone kya hai hindi
  • Antenna

सभी mobile phone में एक एंटीना जरूर लगा होता है, जो रेडियो सिंग्नल्स को भेजता और रिसीव करता है। यह एंटीना ही इन इलेक्ट्रिकल सिग्नल्स को रेडियो वेव में convert करता है, और इसके साथ ही इन रेडियो वेव को वापस इलेक्ट्रिकल सिग्नल्स में बदलता है।

आप हमारे इन आर्टिकल्स को भी देख सकते है 

मोबाइल फोन के फायदे क्या है? What are the advantages of mobile phone? 

Mobile Phone से हमे कई फायदे हैं, अगर हम इसका सही प्रकार से सदुपयोग करे तो यह हमारे दैनिक जीवन के कामों को काफी आसान बना देता हैं।

  • Mobile Phone के जरिए हम दोस्तों और सगे संबंधियों से आसानी से वायरलेस कम्युनिकेशन या वीडियो कॉल आदि कर सकते हैं।
  • Mobile Phone से हम घर बैठे पैसे ट्रांसफर और बिल पेमेंट भी कर सकते हैं।
  • Mobile Phone से हम कैमरे का काम भी कर सकते हैं, और अपनी यादो को कैमरे में कैद कर सकते है। 
  • Mobile Phone से ही हम गाने सुन सकते हैं, और वीडियो भी देख सकते हैं।
  • Mobile Phone आकर में बहुत छोटा होता है, जिसे यूज और Carry करना काफी आसान होता है।
  • टेक्नोलॉजी ने mobile को काफी एडवांस बना दिया है, जिसके द्वारा आप पैसा भी कमा सकते हैं, बस इसके लिये आपको थोड़ा जानकारी होना चाहिए।

मोबाइल फोन के नुकसान क्या है? What are the disadvantages of mobile?  

Mobile Phone ने जिस प्रकार हमारी जिंदगी को आसान बना दिया है, उसी प्रकार यह हमारी जिंदगी को कई तरह से नुकसान भी पहुंचा रहा है, जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं।

  • Mobile Phone का हद से ज्यादा इस्तेमाल हमे मानसिक समस्या भी दे सकता है।
  • Mobile Phone से रेडिएशन का खतरा होता है, जो हृदयाघात का कारण बन सकता है।
  • ड्राइविंग करते वक्त mobile phone का यूज करना दुर्घटना का कारण बन सकता है।
  • एक रिसर्च के अनुसार हम अपनी कमाई का लगभग 40% हिस्सा mobile phone पर ही खर्च करते हैं।
  • Mobile Phone का ज्यादा इस्तेमाल करने से कई लोगों को नींद ना आने की बीमारी हो जाती है।
  • अक्सर हम अपनी सभी डिटेल्स को mobile phone में Save करके रखते है, जो mobile चोरी होने पर हमे आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती है।

मोबाईल फोन का अविष्कार किसने किया था? Who invented the mobile phone? 

दुनिया का सबसे पहला mobile phone मोटोरोला कम्पनी ने सन 1973 में लॉन्च किया था, जिसे इंजीनियर John F. Mitchell और Martin Cooper ने डिज़ाइन किया था। इस mobile device का वजन 2 Kg और इसकी कीमत 2 लाख रुपये थी। इसके बाद मोटोरोला कंपनी ने ही सन 1983 में Dynatac 8000X मॉडल को लॉन्च किया, इसकी बैटरी को एक बार चार्ज करने पर केवल 35 मिनट तक ही बात की जा सकती थी। 

इसके बाद दुनिया का पहला automated cellular network सन 1979 में जापान में शुरू किया गया, जो first generation (1G) system था। जिससे एक साथ कई लोग एक ही बार में आपस में कॉल कर सकते थे। इसके बाद सन 1991 में फ़िनलैंड में radiolinja द्वारा 2G टेक्नोलॉजी की शुरुआत की गयी। 1997 में पहली बार कैमरे वाले mobile phone को लॉन्च किया गया।

2G mobile के 10 साल बाद सन 2001 में 3G mobile phone को जापान की कंपनी NTT Docomo ने लॉन्च किया। लेकिन अब तो 4G व 5G टेक्नोलॉजी mobile phone का समय चल रहा है। Mobile Phone के बारे में एक रोचक तथ्य यह है कि 1983 से लेकर 2014 तक दुनियाभर में लगभग 700 करोड़ mobile phone का इस्तेमाल किया गया था, जिसमे सबसे ज्यादा बिकने वाला mobile phone Nokia 1100 था। 

मोबाईल फोन निर्माता 10 प्रमुख कम्पनीया कौन सी है?  

  • Samsung
  • Apple 
  • Huawei
  • Oppo
  • Vivo
  • Xiaomi
  • LG
  • Lenovo
  • ZTE
  • Alcatel Lucent

अंत में निष्कर्ष  

इस लेख के माध्यम से “मोबाईल फोन क्या है, इससे फायदे और नुकसान हिंदी में।” इससे सम्बंधित जानकारी देने का प्रयास किया गया है। हमे आशा है, की यह जानकारी आपके लिये काफी उपयोगी सिद्ध होगी। हम आपसे आशा करते है, यह जानकारी आप अपने सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म पर जरूर शेयर करे ताकि अधिक से अधिक लोग इस जानकारी से लाभ उठा सके। आपका धन्यवाद!

आप हमारे इन आर्टिकल्स को भी देख सकते है